विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाढ़ प्रभावितों की मदद करें कांग्रेसी सीएम

By Edited By:
Published: Wed, 10 Sep 2014 06:03 AM (IST)Updated: Wed, 10 Sep 2014 07:20 AM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बाढ़ की मार झेल रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बाढ़ की मार झेल रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी से जुड़े सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की अपील की है।

मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गईं सोनिया ने जम्मू-कश्मीर इकाई के पार्टी अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज की अध्यक्षता एक समिति बनाई है। इस समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद समेत जम्मू-कश्मीर के कई मंत्रियों और पार्टी नेताओं को शामिल किया गया है।

पार्टी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि सोनिया इस समिति से लगातार संपर्क में हैं।

पढ़ें: फेसबुक की मदद से सेना ने बचाई गर्भवती महिला की जान

पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में फंसे चार लाख लोगों को बचाने की चुनौती