विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाफिज सईद के दामाद ने रची थी CRPF काफिले पर हमले की साजिश

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Tue, 28 Jun 2016 08:27 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 08:43 AM (IST)

खुफिया एजेंसी का दावा है कि 25 जून को सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमला का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का दामाद खालिद वालिद है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के पंपोर में 25 जून को हुए सीआरपीएफ काफिले हमले ने एक बार फिर से पाकिस्तान के नापाक इरादों को सामने लाकर रख दिया है क्योंकि, इस हमले का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद का दामाद खालिद वालिद है। इस हमले में खालिद वालिद ने हंजला अदनान और साजिद जाट के निर्देशों पर ही दोनों आतंकी काम कर रहे थे जिन्हें दक्षिण कश्मीर के लश्कर कमांडर स्थानीय मदद मुहैया करवा रहा था।

ये भी पढ़ें- दक्षिण कश्मीर के पांपोर में बड़ा अातंकी हमला, 8 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, खुफिया एजेंसी के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि इस शनिवार को हुए आतंकी हमले में सीधा पाकिस्तान शामिल है। संयोगवश, पिछले साल 5 अगस्त को बीएसएफ काफिले पर हमला करने के दौरान जिंदा पकड़े गए मोहम्मद नावेद भी हंजला और साजिद के इशारों पर काम कर रहे थे। कश्मीर के रहनेवाले हंजला और साजिद कुछ साल पहले पाकिस्तान चले गए थे।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान एक गोली दागे तो हमारे जवान करें गोलियों की बौछार

शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ आतंकी वारदातों और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमले के लिए खालिद वालिद को तैयार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हम ऐसा मानते हैं कि वालिद जो कि लंबे समय तक जमात-उद-दावा के साथ जुड़ा रहा ह अब वो लश्कर-ए-तैयबा काम देख रहा है और इस काम के लिए वो लगातार निर्देश दे रहे है।”


ऐसा कहा जा रहा है कि अबु कातिल जो कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी कैंप चलाता है उसी ने दोनों लश्कर आतंकियों को हमले का प्रशिक्षण देकर उसे तैयार किया और जम्मू-कश्मीर में उसके घुसने में मदद की।