विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में कुछ बड़े नक्सली हमले

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 10:12 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2013 11:01 PM (IST)

रायपुर [ब्यूरो]। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के छह महीने पहले शनिवार को राज्य में हुए नक्सली हमले में दो वरिष्ठ कांग्रेसी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रायपुर [ब्यूरो]। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के छह महीने पहले शनिवार को राज्य में हुए नक्सली हमले में दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं महेंद्र कर्मा और पूर्व विधायक उदय मुदलियार की मौत हो गई जबकि विद्या चरण शुक्ला गंभीर रुप से घायल हैं। राज्य में हुए अब तक के बड़े नक्सली हमले इस प्रकार हैं।

अब तक हुए हमले:-

-17 जुलाई, 2007: करीब 800 हथियारबंद नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में हमला किया। 25 मरे, 32 घायल हुए और 250 लोग लापता हो गए।

-मार्च 2008 में सांसद बलीराम कश्यप के काफिले पर हमला ।

-मार्च 2008 में वन मंत्री विक्रम उसेंडी के काफिले पर हमला ।

-जुलाई, 2009: राजनंदगांव में 28 सुरक्षाकर्मियों की सुरंग विस्फोट कराकर हत्या।

-26 सितंबर, 2009: भाजपा सांसद बलिराम कश्यप की जगदलपुर में हत्या।

-अप्रैल, 2010: माओवादियों ने 73 सीआरपीएफ जवानों की हत्या कर दी।

-17 मई, 2010: नक्सली धमाके में 14 विशेष पुलिस अधिकारी समेत 35 लोग मारे गए।

-अक्टूबर 2011 को विधायक डमरूधर पुजारी के निवास पर धावा ।

-जुलाई, 2011 को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल के काफिले पर हमला ।

-अक्टूबर, 2011: बस्तर में छह सुरक्षाकर्मियों की हत्या।

-जुलाई, 2011: दंतेवाड़ा में 10 पुलिसकर्मियों की हत्या।

-अगस्त, 2011: नक्सली हमले में 11 पुलिसकर्मी मारे गए।

-जनवरी, 2012 में विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर हमला ।

-मई, 2012 में महिला बाल विकास मंत्री लता उसेंड़ी के बंगले में हमला ।

-अप्रैल, 2012 में संसदीय सचिव महेश गागड़ा के काफिले पर हमला ।

-नवंबर, 2012 में पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा के बुलेटफ्रूफ वाहन पर हमला।

-12 मई, 2013: सुकमा में दूरदर्शन केंद्र पर हमला। चार जवान शहीद।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर