विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PoK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जांबाजों को मिला सम्मान

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 25 Jan 2017 08:56 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2017 12:40 PM (IST)

पैरा 9 के कमांडिंग आफिसर कर्नल कपिल यादव और पैरा 4 के कमांडिंग आफिसर कर्नल हरप्रीत संधू को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

PoK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जांबाजों को मिला सम्मान
PoK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जांबाजों को मिला सम्मान

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने वाले सेना के जवानों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल सेना के स्पेशल फोर्सेस यूनिट के 4 पैरा और 9 पैरा के कमांडिंग अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक नवाजा गया है। जिन दो सैनिक को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है उसमें से एक मे. रोहित सूरी स्ट्राइक में शामिल थे।

जिन दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बक्शी और लेफ्टिनेंट जनरल पीएम हैरीज की वरिष्ठता को लांघ कर जनरल बिपिन रावत को सेनाध्यक्ष बनाया गया था, उन दोनों को भी परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें: हाफिज सईद ने अखनूर हमले को बताया आतंकियों की 'सर्जिकल स्ट्राइक'

पैरा 9 के कमांडिंग आफिसर कर्नल कपिल यादव और पैरा 4 के कमांडिंग आफिसर कर्नल हरप्रीत संधू को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। युद्ध सेवा मेडल लड़ाई के मैदान में बहादुरी दिखाने वाले सैनिकों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। दोनों पैरा के पांच जवानों को शौर्य चक्र और 13 जवानों को सेना मेडल से सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि उरी में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पिछले साल 29 सितंबर को पाक अधिकृत के भीतर आतंकियों के सात ठिकानों को नष्ट कर दिया था। रात के अंधेरे में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए थे। यह ऑपरेशन साढ़े 12 बजे रात में शुरु हुआ और सुबह साढे चार बजे तक चला था। इस दौरान अभियान में शामिल जवान नियंत्रण रेखा के उस पार करीब दो किलोमीटर तक रेंगेते हुए आतंकी ठिकानों तक पहुंचे। ये पूरा ऑपरेशन 2-3 किलोमीटर के इलाके में चलाया गया था।

यह भी पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद गलती से सीमा पार गए जवान चंदू की हुई वापसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।