कप्तान सिंह सोलंकी हरियाणा के नए राज्यपाल
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। वह राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का स्थान लेंगे जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी दी गई है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। वह राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का स्थान लेंगे जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी दी गई है।
75 वर्षीय सोलंकी प्रोफेसर रहे हैं और अगस्त 2012 में राज्यसभा के सदस्य बने। सोलंकी संघ परिवार की पृष्ठभूमि से हैं और भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री रहे हैं जिस कारण उनका भारतीय जनता पार्टी में खासा दखल रहा है। जाहिर है कि चुनाव वाले राज्य हरियाणा में उनकी नियुक्ति के अनेक अलिखित निहितार्थ हो सकते हैं। वह संगठन मंत्री के नाते चुनावी रणनीति के खासे जानकार माने जाते हैं।
पढ़ें: बोले यूपी के नए राज्यपाल, कुरैशी के फैसले की समीक्षा नहीं