विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतीक्षा सूची टिकटों की स्थिति के लिए एसएमएस सेवा शुरू

By Edited By:
Published: Mon, 03 Mar 2014 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 04 Mar 2014 07:48 AM (IST)

अब लोगों को प्रतीक्षा सूची वाले रेल टिकटों की स्थिति का पता लगाने के लिए न तो 139 नंबर डायल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अब लोगों को प्रतीक्षा सूची वाले रेल टिकटों की स्थिति का पता लगाने के लिए न तो 139 नंबर डायल करने की जरूरत होगी और न ही उन्हें इसके लिए रेलवे की वेबसाइट पर जाना होगा। अब रेलवे प्रतीक्षा सूची वाले टिकटों की स्थिति के बारे में यात्रियों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए जानकारी देगा।

रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने बताया, 'पिछले 10 दिनों से इसे लेकर परीक्षण किया जा रहा था। सोमवार को प्रतीक्षा सूची वाले टिकट कन्फर्म होने वाले यात्रियों के लिए औपचारिक रूप से एसएमएस अलर्ट सेवा की शुरुआत की गई। प्रतिदिन करीब चार लाख यात्रियों को उनके प्रतीक्षा सूची वाले टिकटों की स्थिति के बारे में मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा।'

रेलवे को तकनीक उपलब्ध कराने वाले 'क्रिस' की ओर से इस एसएमएस सेवा के लिए ये सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। चौधरी ने कहा कि यात्रियों ने टिकट बुक कराते समय जो नंबर दिया होगा उसी पर प्रतीक्षा सूची वाले टिकटों की स्थिति के बारे में एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी। प्रतीक्षा सूची वाले टिकटों के आरएसी होने या इसके कन्फर्म होने पर यात्रियों को मोबाइल पर एसएमएस मिल जाएगा।

एसएमएस गेटवे सेवा का शुभारंभ करने के बाद चौधरी ने कहा कि रेल बजट में इसे लेकर प्रस्ताव किया गया था और सरकार यात्रियों को यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध थी।

पढ़ें : 10 दिन नहीं, अब सिर्फ दो घंटे तक ही मिलेगा टिकट रिफंड