विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गायिका सोनिया शर्मा का अपहरण

By Edited By:
Published: Tue, 24 Sep 2013 04:48 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Sep 2013 05:37 AM (GMT+05:30)

एक निजी चैनल के कार्यक्रम अमूल स्टार वायस आफ इंडिया में लाउडस्पीकर के नाम से मशहूर गायिका सोनिया शर्मा का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। एक निजी चैनल के कार्यक्रम अमूल स्टार वायस आफ इंडिया में लाउडस्पीकर के नाम से मशहूर गायिका सोनिया शर्मा का सोमवार सुबह अपहरण हो गया।

पुलिस ने इस संबंध में सोनिया के भाई की शिकायत पर गुड़गांव के सात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, सोनिया के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली की आ रही है और पुलिस टीम उसके दो भाइयों को लेकर वहां रवाना हो गई है।

सोनिया के भाई संजीव शर्मा के अनुसार, सुबह लगभग सवा पांच बजे सोनिया शर्मा पूजा-अर्चना करने के लिए घर के नजदीक सरस्वती मंदिर गई थी और वापस नहीं आई।

संजीव ने बताया कि सोनिया के लापता होने के बाद उन्होंने फोन पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बात की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर