विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जदयू टिकट पर प्रकाश झा मैदान में

By Edited By:
Published: Sun, 16 Mar 2014 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 17 Mar 2014 09:31 AM (IST)

इस बार सितारों की रोशनी में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने भी अपना 'प्रकाश' दिखा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस बार सितारों की रोशनी में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने भी अपना 'प्रकाश' दिखा ही दिया। पार्टी की 32 नामों वाली दूसरी चुनावी लिस्ट में फिल्म निर्माता प्रकाश झा को बिहार के पश्चिमी चंपारण सीट से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा उद्योगपति अनिल कुमार शर्मा, जदयू अध्यक्ष शरद यादव का भी नाम जुड़ा है।

रविवार को जारी दूसरी सूची में शरद यादव मधेपुरा से जबकि आम्रपाली ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक अनिल शर्मा को जहानाबाद संसदीय सीट से उतारा गया है। जदयू ने हाजीपुर सीट से लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान के खिलाफ राम सुंदर दास को उतारा है। सूची में कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। विवादित विधायक मनोरंजन सिंह धूमल को महाराजगंज लोकसभा सीट से उतारा गया है। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। राजद से जदयू में शामिल होने वाले देविंद्र प्रसाद यादव को झांझरपुर लोकसभा सीट से टिकट मिला है। जबकि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ सारण सीट से सलीम परवेज को उतारा है। जदयू बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 38 पर चुनाव लड़ रही है। जबकि दो सीटें माकपा को गठबंधन के तहत दी गई हैं। शनिवार को जारी पहली सूची में छह प्रत्याशियों के नाम थे। इस प्रकार जदयू प्रदेश में सभी सीटों के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसके अलावा नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में चार जबकि राजस्थान व मध्य प्रदेश की एक-एक लोकसभा सीटों पर जदयू ने प्रत्याशी उतारा है।

लोकसभा चुनाव से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।