विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परमार्थ में हवन व आरती करेंगे प्रिंस चा‌र्ल्स

By Edited By:
Published: Wed, 30 Oct 2013 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 10:39 PM (IST)

देहरादून [जासं]। उत्तराखंड दौरे पर आ रहे ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स अपने दौरे के दौरान भारतीय रंग में दिखेंगे। उत्तराखंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून [जासं]। उत्तराखंड दौरे पर आ रहे ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स अपने दौरे के दौरान भारतीय रंग में दिखेंगे। उत्तराखंड आगमन के पहले दिन छह नवंबर को वह पत्नी के साथ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में हवन व आरती करेंगे।

बुधवार को प्रिंस चा‌र्ल्स के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों को लेकर राज्य सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने ऋषिकेश, नरेंद्रनगर और सेलाकुई मार्ग पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई के निर्देश दिए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रिंस चा‌र्ल्स व उनकी पत्नी कैमिला छह नवंबर को शाम को जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेंगे। सात नवंबर को वे भारतीय सैन्य अकादमी में जाएंगे। इसी दिन वे सेलाकुई स्थित बीजा विद्यापीठ फार्म के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।