यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किसानों की आत्महत्या पर रोडमैप बनाए सरकार
किसानों की आत्महत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को रोडमैप बनाने का निर्देश दिया।

नई दिल्ली (एएनआई)। किसानों की आत्महत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सरकार को रोडमैप बनाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी कर फसल बीमा योजना और दूसरे उपायों पर ब्यौरा देने को कहा था।
इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि किसान आत्महत्या के दो महत्वपूर्ण कारणों- कर्ज और मौसम की मार से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए कोई राष्ट्रीय नीति नहीं है।
