विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सतीश उपाध्याय होंगे दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

By Edited By:
Published: Wed, 09 Jul 2014 08:05 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jul 2014 12:09 PM (IST)

नगर निगम दक्षिणी की स्थायी समिति के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष होंगे। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नगर निगम दक्षिणी की स्थायी समिति के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष होंगे। संभावना है कि बुधवार को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही इनके नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। जहां अमित शाह भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। वहीं, सतीश को दिल्ली प्रदेश भाजपा की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके नाम पर पार्टी हाई कमान की मोहर लग गई है अब सिर्फ घोषणा होने की देरी है। पार्टी के नेताओं के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने करीब एक माह पहले सतीश को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए अपनी सहमति दे दी थी। लेकिन किसी कारणवश इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका था।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद से दिल्ली की कमान किसी और को सौंपे जाने की चर्चा तेज हो गई थी। मंत्री बनने के बाद डॉ. हर्षवर्धन की व्यस्तता बढ़ गई है, जिस कारण वह प्रदेश में समय नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण दिल्ली में संगठन का काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

वहीं, विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। इसलिए पार्टी हाईकमान पर नए अध्यक्ष की घोषणा के लिए दबाव बढ़ गया था।

पढ़ें: अमित शाह के सर आज सजेगा भाजपा का ताज, राजनाथ करेंगे एलान