विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु: AIADMK में सत्ता संघर्ष तेज, शशिकला ने ई मधुसूदन को हटाया

By Lalit RaiEdited By:
Published: Fri, 10 Feb 2017 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2017 02:46 PM (IST)

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अब शशिकला के समर्थन में खुल कर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को अपने संवैधानिक धर्म का पालन करना चाहिए।

तमिलनाडु: AIADMK में सत्ता संघर्ष तेज, शशिकला ने ई मधुसूदन को हटाया
तमिलनाडु: AIADMK में सत्ता संघर्ष तेज, शशिकला ने ई मधुसूदन को हटाया

नई दिल्ली(एएनआई)। एआइएडीएमके में सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। पार्टी की महासचिव शशिकला नटराजन ने सभापति मंडल के अध्यक्ष ई मधुसूदन को उनके पद से हटाने के बाद प्राथमिक सदस्यता भी रद कर दी है। ई मधुसूदन की जगह सेनगोट्टायन को सभापति मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। अपने पद से हटाए जाने के बाद ई मधुसूदन ने कहा कि आगे देखिए क्या होता है।

शशिकला नटराजन के समर्थन में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी खुलकर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब शशिकला ने अपने समर्थन में विधायकों की लिस्ट सौंप दी है, तो राज्यपाल इंतजार क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को संवैधानिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए शशिकला को शपथ दिलाना चाहिए।

तमिलनाडु में राजनीतिक घटनाक्रम

-राज्य में कानून-व्यवस्था की जानकारी देने के लिए तमिलनाडु के डीजीपी टी के राजेंद्रन ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की।

-तमिलनाडु की राजनीतिक हालात की जानकारी देने के लिए कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के बीच बातचीत हुई।

- एआइएडीएमके विधायकों को रिसॉर्ट में नजरबंद किए जाने पर मद्रास हाइकोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

- डीए केस में शशिकला की जल्द सुनवाई की अपील को सुुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है।

तमिलनाडु में छाए सियासी संकट के बादल अभी छंटे नहीं है। सियासी घमासान के बीच शशिकला ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विद्यासागर राव से मुलाकात की। एआईएडीएमके के मुताबिक, शशिकला ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। इससे पहले वीके शशिकला ने राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और वहां सीलबंद लिफाफा रखा।

यह भी पढ़ें: शशिकला नटराजन ने जयललिता को हमेशा धोखा दिया: पन्नीरसेलवम

राज्यपाल से मिले पन्नीरसेल्वम

कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विद्यासागर राव के साथ मुलाकात की थी। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पन्नीरसेल्वम ने कहा कि वो अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए तैयार हैं। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि दबाव डालकर उनसे इस्तीफा लिया गया था। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि राज्यपाल से फिलहाल कोई आश्वासन नहीं दिया है।

पन्नीरसेल्वम को 40 विधायकों का समर्थन !

इसी बीच, ओ पन्नीरसेल्वम और वीके शशिकला के बीच चल रहे राजनीतिक घमासान में दोनों खेमों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूत्रों के मुताबिक, पन्नीरसेल्वम के कैंप का दावा है कि 40 विधायक उनके साथ हैं।

इससे पहले, शशिकला समर्थक एआईएडीएमके के सभी विधायक कलपक्कम के एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। यहां गाड़ियों की आवाजाही जारी है। हालांकि, रिजॉर्ट के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता जमे हुए हैं। यहां आने वाले लोगों से वे लंबी पूछताछ करते नजर आए। किसी को अंदर नहीं जाने दिया। और तो और रिजॉर्ट को जाने वाली सड़कों को भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कर दिया। माना जा रहा है कि शशिकला गवर्नर के सामने समर्थक विधायकों की परेड करा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: केरल के CM को पन्नीरसेल्वम समझ बैठे पासवान, ट्वीट कर फंसे