यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शशिकला नटराजन ने जयललिता को हमेशा धोखा दिया: पन्नीरसेलवम
तमिलनाडु में सत्ता संघर्ष के बीच पन्नीरसेलवम ने कहा अम्मा के आदर्शों को शशिकला भूल चुकी हैं।

नई दिल्ली(एएनआई)। तमिलनाडु के कार्यवाहक सीएम पन्नीरसेलवम ने शशिकला नटराजन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए शशिकला गंदे तरीके अपना रही हैं। अम्मा के आदर्शों से शशिकला भटक चुकी हैं। अगर वो तमिलनाडु में सत्ता हासिल करने में कामयाब होती हैं तो वो लोकतंत्र पर प्रहार होगा।
जयललिता की सेहत का जिक्र करते हुए पन्नीरसेलवम ने कहा कि अम्मा के अस्पताल में भर्ती होने के 24 दिन बाद शशिकला ने बताया कि उनकी सेहत ठीक है और वो पहला मौका था जब शशिकला ने उनसे बात की थी। शशिकला के हर आरोपों का जवाब उनके पास है, समय आने पर एक एक कर वो सभी आरोपों का जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें: AIADMK में सियासी संकट पर तमिलनाडु में हलचल तेज, केंद्र की भी है निगाह
शशिकला पर आरोप लगाते हुए पन्नीरसेलवम ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन को परेशान किया जा रहा है। पार्टी की एकता के लिए मधुसूदन लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन शशिकला समर्थकों को ये सब रास नहीं आ रहा है। पन्नीरसेलवम ने कहा कि शशिकला ने अम्मा को हर कदम पर धोखा देती रहीं। उनके बयान में सच्चाई नहीं हैं।
