Move to Jagran APP

UP Election 2017: RLD से गठबंधन नहीं करेगी सपा, कांग्रेस को दी सौ सीटें

समाजवादी पार्टी ने 25 से अधिक सीट लेने को आतुर राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन खारिज कर दिया है। वह कांग्रेस को 103 सीट देने को तैयार हो गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 07:07 PM (IST)
UP Election 2017: RLD से गठबंधन नहीं करेगी सपा, कांग्रेस को दी सौ सीटें
UP Election 2017: RLD से गठबंधन नहीं करेगी सपा, कांग्रेस को दी सौ सीटें

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय लोकदल से कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बात अंतिम चरण में हैं। इसकी घोषणा अगले 24 या 36 घंटे में होगी।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी ने 25 से अधिक सीट लेने को आतुर राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन खारिज कर दिया है। समाजवादी पार्टी प्रदेश में 300 सीट पर चुनाव लडऩे की तैयारी में लगी है। वह कांग्रेस को शेष 103 सीट देने को तैयार हो गई है।

यह भी पढ़ें: UP Elections : सपा-कांग्रेस-रालोद गठबंधन की औपचारिक घोषणा आज संभव

समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने बताया कि हमारा लक्ष्य 2017 के साथ 2019 का लोकसभा चुनाव भी है। अगले 24 से 36 घंटे में हम कांग्रेस के साथ अपने चुनावी गठबंधन की बात को फाइनल कर देंगे। हमारा घोषणा पत्र तैयार है और अब चुनाव की तैयारी है। हम 300 से कम सीटों पर चुनाव नही लड़ रहे हैं।

नंदा ने कहा कि कांग्रेस के अलावा किसी भी क्षेत्रीय पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2017 का चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election : यूपी में मुस्लिम वोटर को लेकर राजनीतिक दल बेहद फिक्रमंद

अब स्पष्ट है कि फिलहाल हमारा गठबंधन सिर्फ कांग्रेस के साथ हो रहा है। किरनमय नंदा ने इसका एलान मुख्यमंत्री तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अब राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन न करने का फैसला लिया है। अब तो राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन नहीं होगा। हम प्रदेश में तीन सौ सीट के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी 300 सीट पर लड़ेगी जबकि बाकी 103 सीट पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। वहां पर समाजवादी पार्टी का कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरेगा।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: सपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा शीघ्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.