विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संघ की भाजपा को सलाह, 'नमो' जाप से मिलेगी सफलता

By Edited By:
Published: Fri, 16 Aug 2013 09:03 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2013 09:29 PM (IST)

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को नरेन्द्र मोदी के पक्ष में लामबंद होकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को नरेंद्र मोदी के पक्ष में लामबंद होकर सुर में सुर मिलाने की हिदायत दी है। शुक्रवार को राजधानी में आये सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी ने दो टूक कहा कि मोदी के नेतृत्व को लेकर अब कहीं कोई मतभेद नहीं है। जनता की राय मोदी के पक्ष में है, इसलिए बिना किसी संशय जनता की राय में राय मिलाइये।

शुक्रवार को विश्व संवाद केंद्र पर सुरेश सोनी ने प्रदेश भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक कवायद की। उन्होंने तमाम लोगों की बातचीत और फीडबैक के बाद यह निष्कर्ष दिया कि अब केवल और केवल मोदी का नाम चलाएं। जनता मोदी के पक्ष में है और इस बार चूक हुई तो फिर अवसर नहीं आने वाला है। सोनी ने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं।

आरएसएस के खुलकर भाजपा के पक्ष में आने से भाजपाई भी उत्साहित दिखे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपनी तैयारियों का ब्योरा दिया और कहा कि बूथ स्तर तक कमेटियां बन गई हैं। संगठन महामंत्री राकेश जैन ने भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव दिया।

इस बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष, संगठन मंत्री, सभी मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष शामिल थे। सोनी ने सभी से जीत हासिल करने के लिए सुझाव मांगे और भरोसा दिया कि इन सुझावों पर अमल होगा। बैठक के बाद उन्होंने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और विद्यार्थी परिषद समेत सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी राय ली और शीघ्र बैठक आयोजित करने की बात कही। उन्होंने सभी से मोदी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर