विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीपू सुल्तान जयंती के विरोध में आरएसएस

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 28 Oct 2016 09:13 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 10:13 PM (IST)

आरएसएस ने कर्नाटक में टीपू सुल्तान जयंती मनाए जाने का विरोध किया है।

News Article Hero Image

बेंगलुरु, प्रेट्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कर्नाटक में टीपू सुल्तान जयंती मनाए जाने का विरोध किया है। संघ ने कहा कि मैसूर के शासक रहे टीपू धार्मिक रूप से कट्टर और हिंसक सुल्तान थे।

कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के क्षेत्रीय संघचालक वी नागराज ने कहा, 'हमारा संगठन सड़कों पर उतर कर टीपू जयंती के विरोध में प्रदर्शन करेगा। क्योंकि वह धार्मिक रूप से कट्टर और हिंसक सुल्तान थे।' कर्नाटक में टीपू जयंती दस नवंबर को मनाई जाएगी। राज्य की कांग्रेस सरकार ने पिछले साल उनकी जयंती मनाने का फैसला किया था। इसके चलते पिछले साल नवंबर में कोडागू जिले में हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में विहिप के एक नेता की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल भी हुए थे।

एक सवाल के जवाब में नागराज ने संघ कार्यकर्ता रुद्रेश के हत्यारों की गिरफ्तारी पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने राज्य सरकार से इन्हें फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। रुद्रेश की 16 अक्टूबर को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

RSS के मुखपत्र पांचजन्य ने टीपू सुल्तान को बताया दक्षिण का औरंगजेब