विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रास में हंगामा करने वाले सदस्यों की सूची में 20 भाजपा सांसद

By Edited By:
Published: Thu, 08 Aug 2013 12:19 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2013 12:35 PM (IST)

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को सदन में हंगामा करने वाले सांसदों की सूची जारी करने के बाद हंगामा हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को सदन में हंगामा करने वाले सांसदों की सूची जारी करने के बाद हंगामा हो गया। राज्यसभा द्वारा जारी सूची में 22 सदस्यों के नाम दिए गए हैं, जिसमें 20 सदस्य भाजपा के हैं। इस सूची में भूषण लाल कोरे, फगन सिंह, रामकृष्णा, मनसुख लाल, शंकर भाई, वाई एस चौधरी, सीएम रमेश, जेपी नड्डा, अविनाश राय, स्मृति ईरानी, धर्मेद्र प्रधान आदि सांसदों का नाम शामिल है।

राज्यसभा की कार्यवाही के उल्लंघन के खिलाफ एआईएडीएमके सांसदों ने रास की कार्यवाही से बहिष्कार किया। इससे पूर्व जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों पर दिए गए रक्षा मंत्री के बयान पर गुरुवार को भी रास की कार्यवाही शोर-शराबे के बीच बार बार स्थगित करनी पड़ी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर