विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ सिंह ने नहीं, अशोक सिंहल ने दिया था 'हिंदू शासक' वाला बयान

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 30 Nov 2015 02:30 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 02:57 PM (IST)

देश में कथिततौर पर बढ़ती असहिष्णुता पर बहस के दौरान संसद में आज अजीब स्थिति बन गई। सीपीआइएम के लोकसभा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश में कथिततौर पर बढ़ती असहिष्णुता पर बहस के दौरान संसद में आज अजीब स्थिति बन गई। सीपीआइएम के लोकसभा सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद कहा था कि 800 साल बाद दिल्ली में कोई हिंदू शासक आया है।

इस पर सत्तापक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। राजनाथ सिंह स्वयं खड़े होकर आपत्ति लेने लगे। राजनाथ ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक करियर में कभी ऐसी बात नहीं कही। उन्होंने सलीम से माफी मांगने की मांग भी की।

वहीं, सलीम भी अड़े रहे। बहरहाल, सच्चाई यह है कि उक्त बयान राजनाथ सिंह का नहीं है। 22 नवंबर, 2014 को अशोक सिंहल ने यह बात कही थी। तब दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक कार्यक्रम का उद्धाटन किया जा रहा था।

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने राजनाथ का साथ दिया। वहीं, सलीम को बिना जानकारी गलत दावा करने को लेकर आड़े हाथों लिया गया।

पढ़ेंः लोकसभा में चर्चा के दौरान मो. सलीम के बयान पर भावुक हुए राजनाथ सिंह