विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जे डे के नाम पर होगा मुंबई के चौराहे का नामकरण

By Lalit RaiEdited By:
Published: Thu, 07 Jul 2016 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2016 05:02 AM (IST)

मिड-डे से जुड़े रहे पत्रकार जे डे के सम्मान में मुंबई के हीरानंदानी गॉर्ड्स स्थित चौराहा अब उनके नाम से जाना जाएगा।

News Article Hero Image

मुंबई(मिड-डे)। मुंबई में पवई के हीरानंदानी गार्डस स्थित चौराहे का नाम मिड-डे के पूर्व क्राइम इन्वेटीगेशन एडीटर ज्योतिर्मय डे के नाम पर रखा जाएगा। जे डे की 11 जून, 2011 को उनके घर के पास ही छोटा राजन के गुर्गो ने हत्या कर दी थी।

मामले की जांच अब सीबीआइ ने अपने हाथ में ले ली है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी छोटा राजन के खिलाफ भी पूरक आरोपपत्र दाखिल करने वाली है।मुंबई प्रेस क्लब, स्थानीय नागरिकों और हीरानंदानी बिल्डर्स के प्रयासों के बाद मुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन वरिष्ठ पत्रकार के नाम पर चौराहे का नामकरण करेगी।

इस संबंध में 13 जुलाई को दिन में 11:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।मुंबई प्रेस क्लब के प्रमुख गुरबीर सिंह ने बुधवार को बताया, 'मेयर स्नेहल अंबेकर 13 जुलाई के कार्यक्रम में जे डे के नाम की पट्टिका का अनावरण करेंगी।

छोटा राजन पासपोर्ट मामले में आरोपी पहुंची हाइकोर्ट