यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सम्मान लौटाना देश का अपमान : गिरिजा देवी
पद्मभूषण ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का मानना है कि सम्मान लौटाने वाले कलाकार और बुद्धिजीवी देश का अपमान कर रहे ...और पढ़ें

मऊ, जागरण संवाददाता । पद्मभूषण ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का मानना है कि सम्मान लौटाने वाले कलाकार और बुद्धिजीवी देश का अपमान कर रहे हैं। यदि लौटाना ही था तो इसे ग्रहण करने से पहले ही सोचना चाहिए था कि सम्मान लेना चाहिए या नहीं।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उत्तर प्रदेश के मऊ में उन्होंने कहा कि कोई भी सम्मान सरकार या संस्था जनता की तरफ से कलाकार को उनकी सेवाओं के लिए देती है। इसके साथ पूरे देश की जनता की भावनाएं और उस कलाकार के प्रति उनका आदर भाव जुड़ा होता है। हम किसी सम्मान को ग्रहण करते हैं तो पूरे देश की जनता गौरव और सम्मान की अनुभूति करती है। उसे लौटाकर हम जनता के सम्मान और स्वाभिमान पर चोट करते हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत हमारी विरासत है और उसे हम सहेज कर रखेंगे।