Move to Jagran APP

महाराष्ट्र: सीएम की चेतावनी के बाद रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे

राज्य सरकार ने डॉक्टरों को उनकी मांग पर ध्यान देने का भरोसा दिया है।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 07:52 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 08:48 PM (IST)
महाराष्ट्र: सीएम की चेतावनी के बाद रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे
महाराष्ट्र: सीएम की चेतावनी के बाद रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे

मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। बांबे हाई कोर्ट और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने डॉक्टरों को बर्खास्त किए जाने की चेतावनी दी थी। राज्य के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार से ही हड़ताल पर थे। राज्य सरकार ने डॉक्टरों को उनकी मांग पर ध्यान देने का भरोसा दिया है।

loksabha election banner

केईएम अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश सप्रे ने कहा, 'अधिकांश डॉक्टर काम पर आ गए हैं। ओपीडी भी सामान्य रूप से काम करने लगा है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने जनरल वार्ड का दौरा किया है। हमें उम्मीद है कि चीजें अब सामान्य हो जाएंगी।'

शुक्रवार को मुख्यमंत्री फड़नवीस ने विधानसभा में कहा था, 'बहुत हो चुका। यदि डॉक्टर काम पर नहीं आते हैं तो सरकार चुप नहीं बैठेगी। हम रोगियों को मरने के लिए नहीं छोड़ सकते हैं।'

यह भी पढ़ें: कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल में भिड़े कैदी, चाकू से किया हमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.