यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल में भिड़े कैदी, चाकू से किया हमला
दक्षिण कोलकाता स्थित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले प्रेसिडेंसी जेल में अचानक कैदियों के दो गुटों में झड़प शुरू हो गई।

कोलकाता, जेएनएन। प्रेसिडेंसी जेल के अंदर शनिवार सुबह कैदियों के बीच हुई झड़प में एक कैदी बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कोलकाता स्थित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले प्रेसिडेंसी जेल में अचानक कैदियों के दो गुटों में झड़प शुरू हो गई। इस दौरान एक कैदी ने दूसरे कैदी पर चाकू के हमला कर दिया।
इस हमले में शेख मंगल नामक कैदी बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
गुरदासपुर जेल में कैदियों का छह घंटे तक चला हंगामा, 30 कैदी दूसरी जेलों में शिफ्ट
