विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरदासपुर जेल में कैदियों का छह घंटे तक चला हंगामा, 30 कैदी दूसरी जेलों में शिफ्ट

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 01:18 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 10:13 AM (IST)

गुरदासपुर की सेंट्रल जेल में कैदियों ने जमकर हंगामा मचाया। कैदियों ने बैरकों में पड़े बिस्तरों को आग लगा दी। ...और पढ़ें

गुरदासपुर जेल में कैदियों का छह घंटे तक चला हंगामा, 30 कैदी दूसरी जेलों में शिफ्ट
गुरदासपुर जेल में कैदियों का छह घंटे तक चला हंगामा, 30 कैदी दूसरी जेलों में शिफ्ट

जेएनएन, गुरदासपुर। मॉडर्न जेल कपूरथला में वीरवार को भिड़े कैदियों के दो ग्रुपों के बाद शुक्रवार को केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बंद करीब तीन दर्जन कैदियों ने भी जमकर हुड़दंग मचाया। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कैदियों ने दो सुरक्षाकर्मियों को भी जमकर पीटा। कैदियों ने बैरकों में पड़े बिस्तरों को आग लगा दी। यह ड्रामा करीब 6 घंटे तक लगातार चलता रहा। पुलिस प्रशासन ने शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ कैदियों के परिजनों को मौके पर बुलाया, तो छत पर चढ़े कैदी जेल सुपरिंटेंडेंट के तबादले की शर्त पर उतरने के लिए तैयार हुए। शनिवार सुबह हालात सामान्य हो गए हैं। जेल की सुरक्षा में लगभग चार हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस बीच लगभग 30 कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है।

मौके पर पहुंचा पुलिस बल।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर गुरप्रीत सिंहह गोपी व जग्गा को रुटीन मेडिकल के लिए ले जाया जाना था। सुरक्षाकर्मी महेश पाल बैरक में गया। जैसे ही उसने गोपी व जग्गा को बैरक से निकाला तो दोनों ने पीछे से उसका मुंह बंद करके अपने दो अन्य साथी शमशेर सिंहह शेरा और युवराज सिंहह के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। कैदियों ने वाटर सप्लाई की पाइप व हैंड पंप उखाड़ लिए। सुरक्षा कर्मियों ने कैदियों से अपने साथी को छुड़वाने के लिए हवा में करीब 11 फायर किए। इसके बाद कैदी भी भड़क गए। गैंगस्टरों के साथ 41 अन्य कैदियों ने बिस्तरों को आग लगा दी और जेल के पिछले हिस्से में स्थित 3 नंबर बैरक की छत पर  चढ़ गए।

सूचना मिलते ही एसएसपी गुरदासपुर भूपेंद्र सिंहह 11.40 बजे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीसी के निर्देशों पर 12.30 एसडीएम गुरदासपुर संदीप सिंहह भी जेल पहुंचे। पूरे जिले से करीब 200 जवान, 13 एसएचओ, 2 डीएसपी, 1 एसपी व एसएसपी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान करीब 41 कैदी छत पर चढ़ गए तो उन्होंने छत पर जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया। कैदियों के पास काफी मात्रा में ईंट पत्थर थे।

डीसी ने एसडीएम को सौंपी जांच

डीसी गुरदासपुर अमित शर्मा ने सारे मामले की जांच एसडीएम गुरदासपुर संदीप सिंहह को सौंप दी है। एसडीएम 12.30 बजे से लेकर लगातार जेल के अंदर ही रहे।

जेलों में कैदियों की निगरानी और बढ़ाई जाएगी : एडीजीपी

एडीजीपी जेल रोहित चौधरी ने शुक्रवार को गुरदासपुर जेल का दौरा किया व कैदियों द्वारा किए गए हंगामे की रिपोर्ट मांगी। चौधरी ने बताया कि पहली नजर में कुछ दबंग कैदियों की शरारत ही लग रही है। जेलों में कैदियों पर और पैनी नजर रखने के आदेश सभी जेलों को दिए गए हैं।

जेल में गैंगवार

-मार्डन जेल कपूरथला का 2011 में उदघाटन हुआ था जिसके करीब दो माह बाद ही कैदियों में उस समय हंगामा बरपा, जब एक कैदी की संदिग्ध मौत से खफा कैदियों ने जेल को आग लगा दी थी। शनिवार और वीरवार को फिर से पांच दिनों में दो वार गैंगवार हो चुका है जिसमें पांच हवालाती घायल हो चुके है। 
2017 : 11 फरवरी को केंद्रीय जेल फिरोजपुर में गैंगस्टर आपस में भिडें थे।
-2016 : जनवरी  में कैदी दरबारा सिंह को गैंगस्टर जोधा कोठागुरु के साथियों ने नंगा करके पीटा था।
-2016 दिसंबर में बठिंडा जेल में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और इसमें आधा दर्जन कैदी घायल हुए थे।
- 2015 अप्रैल में बठिंडा जेले में  बाहुबली कुलबीर नरुआणा ने अपने विरोधी गुट के कैदियों पर पिस्तौल मंगवा कर फायरिंग कर दी थी। इसमें कुछ लोग घायल हो गए थे।
-2007 में अमृतसर की सेंट्रल जेल में आतंकवाद विरोधी बाबा पर पेट्रोल डालकर जेल में जला दिया गया था।

यह भी पढ़ें: जमानत पर छूटे बदमाशों ने नाबालिग लड़की को बनाया गैंगरेप का शिकार