विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योग्य को दें और जरूर दें वोट: रविशंकर

By Edited By:
Published: Sat, 15 Mar 2014 12:26 PM (IST)Updated: Sat, 15 Mar 2014 12:30 PM (IST)

लखनऊ। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अनुरोध करते हुए वाराणसी में कहा है कि अगर देश की राजनीति में बदलाव चाहते हैं तो योग्य प्रत्याशी पर नजर रखिए और मतदान जरूर करिए। राजनीतिक उठापटक के कारण मतदान के प्रति फैली अरुचि को दूर करने का वक्त स

News Article Hero Image

लखनऊ। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अनुरोध करते हुए वाराणसी में कहा है कि अगर देश की राजनीति में बदलाव चाहते हैं तो योग्य प्रत्याशी पर नजर रखिए और मतदान जरूर करिए। राजनीतिक उठापटक के कारण मतदान के प्रति फैली अरुचि को दूर करने का वक्त सामने है। स्वयं मतदान करिए और दूसरों को इसके लिए प्रेरित भी करिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति संक्रमण काल से गुजर रही है। इसी का नतीजा है कि राजनीतिक दल अपराधियों को टिकट देने लगे हैं। आज नेताओं के दिल से सेवा भाव खत्म सा हो गया है, जबकि राजनीति सेवा के लिए ही होती है अधिकार के लिए नहीं। हालत यह है कि नेता, सेवा के बजाय पद पाते ही 'अधिकार' की राह पकड़ ले रहे हैं।

जब श्रीश्री से सवाल किया गया कि कौन प्रत्याशी या दल योग्य है तो उन्होंने इतना ही कहा कि इस मसले पर लोगों को स्वविवेक से निर्णय करना चाहिए। हालांकि यह कहने से भी नहीं चूके कि अच्छे वहीं हैं जिनमें समाज के प्रति सोच है, पद का लोभ नहीं। ऐसे लोगों पर नजर रखिए, जिनके दिल में समाज और देश पहले व दलीय निष्ठा का भाव बाद में हो। रही बात बेरोजगारी की तो इसके लिए व्यक्ति और सरकार दोनों ही दोषी हैं। युवा तो हैं, लेकिन दक्षता का अभाव है और शिक्षा भी ऐसी है कि वह दक्ष नहीं बना पा रही। शिक्षा में परिवर्तन जरूरी है। जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शैक्षिक व्यवस्था की जानी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।