विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामदेव की लालू को सलाह-मोदी को बनाएं पीएम, खुद बनें सीएम

By Edited By:
Published: Tue, 14 Jan 2014 10:25 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2014 08:19 AM (IST)

बिहार दौरे पर गए योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सलाह देते हुए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भागलपुर [जासं]। बिहार दौरे पर गए योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सलाह देते हुए कहा कि वे नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। उन्हें पीएम बनाने में मदद करेंगे तो लालू का बिहार का सीएम बनने का सपना साकार हो जाएगा। भागलपुर जिले में पहुंचे बाबा रामदेव ने दावा किया कि वे लालू से नियमित तौर पर बातचीत करते हैं। उन्होंने लालू से कहा कि वे पापी पार्टी कांग्रेस का साथ छोड़ दें। यदुवंशियों को कृष्ण रूपी मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए। देश में जाति के नाम पर वोट नहीं पड़ना चाहिए।

बाबा रामदेव ने की मोदी की तारीफ, नीतीश से किया आग्रह

आसाराम की तरह जेल जाएंगे रामदेव : लालू

पटना। योग गुरु पर पलटवार करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि बाबा रामदेव भी आसाराम बापू की तरह जेल जाएंगे। वे सांप्रदायिक हो गए हैं। लोग उनके बनाए सामानों का प्रयोग न करें। लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। वे उर्स के अवसर पर बारादरी शरीफ मजार पर चादरपोशी करने गए थे।

रामदेव व कांग्रेस समर्थकों में मारपीट

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रांची जाने के दौरान कांग्रेसकार्यकर्ताओं व योग गुरु समर्थकों में मारपीट हो गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने बाबा के साथ धक्का-मुक्की की और उनके वस्त्र खींचे। रामदेव वनांचल एक्सप्रेस से रांची जा रहे थे। उनके समर्थकों ने कांग्रेसियों को स्टेशन के बाहर खदेड़ दिया। इस दौरान जीआरपी व आरपीएफ मूकदर्शक बनी रही। पतंजलि योग समिति के भागलपुर के मंडल प्रभारी चंद्रिका प्रसाद यादव ने जीआरपी थाने में रामदेव पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।