विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेएनयू विवाद से केंद्र सरकार ने बना ली दूरी, पुलिस कर रही अपना काम

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 04 Mar 2016 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 04 Mar 2016 09:27 PM (IST)

जेएनयू विवाद से केंद्र सरकार ने दूरी बना ली है। कन्हैया कुमार के बारे में पूछे गए एक सवाल के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जेएनयू विवाद से केंद्र सरकार ने दूरी बना ली है। कन्हैया कुमार के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसके संकेत दिये। उन्होंने साफ कर दिया कि मामले की जांच में दिल्ली पुलिस को जो भी करना है, कर रही है। हमें उसपर कुछ नहीं कहना है। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने शुरू में जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे को लश्करे तैयबा प्रमुख हाफिज सईद का समर्थन होने की बात कही थी।

राजनाथ सिंह ने कन्हैया कुमार की रिहाई और जेएनयू में दिए गए भाषण के बारे में यहां पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उनका सिर्फ यही कहना था कि केंद्र सरकार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगने के बाद दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार को राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया था।

उस समय गिरफ्तारी का विरोध करने वालों को नसीहत देते हुए राजनाथ सिंह ने पूरे मामले को लश्करे तैयबा प्रमुख का समर्थन हासिल होने की बात कही थी। यही नहीं, दिल्ली पुलिस के पूर्व प्रमुख बीएस बस्सी कन्हैया कुमार के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के मामले में पुख्ता सबूत होने का लगातार दावा करते रहे जबकि विपक्ष दल और समाज का एक वर्ग इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया कुमार को सुरक्षा नहीं दे पाने को लेकर भी दिल्ली पुलिस निशाने पर रही।