विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजधानी, दुरंतो सहित 15 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

By Edited By:
Published: Wed, 17 Jul 2013 02:30 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2013 02:36 AM (IST)

उत्तर रेलवे ने बढ़ती वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए राजधानी, शताब्दी व दुरंतो सहित 15 ट्रेनों में अतिरिक्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। उत्तर रेलवे ने बढ़ती वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए राजधानी, शताब्दी व दुरंतो सहित 15 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। कुछ ट्रेनों में मंगलवार को ही अतिरिक्त कोच लगा दिए गए।

दिल्ली मंडल से चलने वाली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस, अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस, जम्मू तवी दुरंतो एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, रांची राजधानी एक्सप्रेस, बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस, रांची राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली-सुल्तानपुर एक्सप्रेस, दिल्ली-मुजफ्फरपुर सद्भावना एक्सप्रेस, अंबाला कैंट-मुजफ्फरपुर और चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या [असम] के बीच 15622/15621 नंबर की नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी। इसका उद्घाटन 18 जुलाई को कामाख्या में किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर