विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल से बदल जाएगा कई ट्रेनों का समय, ये है नया टाइम टेबल

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 09:58 PM (IST)

रेलवे ने 1 नवंबर 2017 से रेलवे समय सारणी में परिवर्तन किया है।

कल से बदल जाएगा कई ट्रेनों का समय, ये है नया टाइम टेबल
कल से बदल जाएगा कई ट्रेनों का समय, ये है नया टाइम टेबल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अगले महीने से कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। उत्तर रेलवे की भी 36 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया जा रहा है। इसमें हमसफर, दूरंतो और लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं। जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है उनमें से कई राजधानी के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से रवाना होती हैं। इनमें से कई वर्तमान समय की तुलना में पहले तो कई देरी से चला करेंगी।

दिल्ली विभिन्न रेलवे स्टेशनों से चलने वाली निम्न ट्रेनें जो एक नवंबर से जल्दी रवाना होंगी :

ट्रेन वर्तमान प्रस्थान समय नया प्रस्थान समय

इलाहाबाद दूरंतो (12276) रात 10.40 बजे रात 10.15 बजे

दुर्ग हमसफर (22868) सुबह 8.30 बजे सुबह 8.25 बजे

भगत की कोठा-रानीखेत एक्स. (15013) रात 10.30 बजे-10 बजे

अमृतसर-मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (11058)-शाम 8.50 बजे-शाम 8.45 बजे

कालिंदी एक्सप्रेस (14723)-सुबह 5.55 बजे-सुबह 5.50 बजे

जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (14673)- दोपहर 1.20 बजे-दोपहर 1.05 बजे

किसान एक्सप्रेस (14519)-दोपहर 2.55 बजे-दोपहर 2.50 बजे

दिल्ली रेवाड़ी पैसेंजर (54085)-सुबह 7.05 बजे-सुबह 6.55 बजे

दिल्ली रेवाड़ी पैसेंजर (54421)-दोपहर 12 बजे-सुबह 11.15 बजे

दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64404)- सुबह 9.50 बजे-सुबह 9.40 बजे

दिल्ली हरिद्वार पैसेंजर (54475)- सुबह 10.30 बजे-सुबह 9.50 बजे

दिल्ली पानीपत एमईएमयू (64533)-दोपहर एक बजे-दोपहर 12.50 बजे

ट्रेनें जो एक नवंबर से देरी से चलेंगी:

ट्रेन- वर्तमान प्रस्थान समय- नया प्रस्थान समय

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12802)-रात 10.15 बजे- रात 10.25 बजे

मंडुआडीह एक्सप्रेस (12582)- रात 10.25 बजे- रात 10.35 बजे

गोरखधाम एक्सप्रेस (12556)-शाम 8.25 बजे- शाम 8.30 बजे

मसूरी एक्सप्रेस (14041)-रात 10.10 बजे-रात 10.15 बजे

दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस (12549) सुबह साढ़े नौ बजे- सुबह 9.40 बजे

दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर (54056)- सुबह 9.40 बजे- सुबह दस बजे

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की पटरियों पर अब तक दौड़ी है रेलगाड़ी... अब उड़ेगी 'बुलेट ट्रेन'