विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एप बताएगा रेल टिकट कंफर्म होगा या नहीं, रेलवे बना रहा है योजना

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Mon, 06 Nov 2017 08:28 AM (IST)Updated: Mon, 06 Nov 2017 09:42 AM (IST)

रेलवे एक ऐसा एप विकसित करने की योजना बना रहा है जिससे यह पता चल सकेगा की वेटिंग टिकट कंफर्म है या नहीं।

एप बताएगा रेल टिकट कंफर्म होगा या नहीं, रेलवे बना रहा है योजना
एप बताएगा रेल टिकट कंफर्म होगा या नहीं, रेलवे बना रहा है योजना

नई दिल्ली (आइएएनएस)। भारतीय रेलवे एक ऐसा एप लाने पर काम कर रही है जिसके जरिये ये पता चल सकेगा कि वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की कोई संभावना है या नहीं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह सुझाव दिया था।

रेल मंत्रालय के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने बताया, ये पूवार्नुमान पिछले 13 सालों के यात्री ऑपरेशन और बुकिंग पैटर्न डेटा पर आधारित होगा। उन्होंने आगे कहा कि सीआरआइएस (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) रेलवे के लिए यह मिश्रित एप्लीकेशन विकसित कर रहा है जहां एक उपयोगकर्ता को रेलवे की वेबसाइट और एप पर टिकट बुक करते वक्त वेटिंग टिकट की पुष्टि होने की संभावना के बारे में सूचित किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक, सभी श्रेणियों में उपलब्ध 10.5 लाख बर्थ के लिए हर दिन लगभग 13 लाख टिकट बुक किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: सिटी स्टेशन पर बनेगा 200 मीटर लंबा आरयूबी, रेलवे ने दोबारा भेजा प्रपोजल

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित रेलः ट्रेन को जाना था लखनऊ और भेजा इलाहाबाद रूट पर