विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिटी स्टेशन पर बनेगा 200 मीटर लंबा आरयूबी, रेलवे ने दोबारा भेजा प्रपोजल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 06 Nov 2017 03:02 AM (IST)

जागरण संवाददाता, जींद : शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र देवीलाल चौक पर जींद-पानीपत रेलवे

सिटी स्टेशन पर बनेगा 200 मीटर लंबा आरयूबी, रेलवे ने दोबारा भेजा प्रपोजल
सिटी स्टेशन पर बनेगा 200 मीटर लंबा आरयूबी, रेलवे ने दोबारा भेजा प्रपोजल

जागरण संवाददाता, जींद : शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र देवीलाल चौक पर जींद-पानीपत रेलवे लाइन आरयूबी (रेलवे ओवर ब्रिज) बनेगा। इससे आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। सिटी स्टेशन के नजदीक प्रस्तावित इस आरयूबी के लिए रेलवे ने दोबारा प्रपोजल बनाकर मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद लगभग एक से डेढ़ माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आरयूबी टू-लेन होगा, जिसमें क्रॉ¨सग के लिए दोनों तरफ चार-चार मीटर का रास्ता होगा और रेलवे लाइन के दोनों तरफ लगभग 100-100 मीटर रैंप की लंबाई होगी। देवीलाल चौक पर आरयूबी बनाने की मांग काफी समय से उठती रही है। पिछले साल सांसद रमेश कौशिक के प्रयासों से यहां आरयूबी बनाने के लिए रेलवे की तरफ से मंजूरी मिली और इसके बाद रेलवे ने प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा। प्रपोजल में कुछ तकनीकी अड़चनें होने के कारण उस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली और दोबारा प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए गए। पिछले सप्ताह रेलवे अधिकारियों ने दोबारा प्रपोजल बनाकर भेजा है। अब इसके जल्द ही मंजूरी मिलने के बाद अगले माह टेंडर हो सकते हैं।

--------------------------

यह थी तकनीकी अड़चन

फिलहाल रानी तालाब की तरफ से पुरानी अनाज मंडी के ऊपर से घूम कर सड़क देवीलाल चौक की तरफ जाती है। रेलवे द्वारा पिछले साल भेजे गए प्रपोजल के अनुसार देवीलाल चौक पर जो फिलहाल फाटक है, उसे बंद करके सिटी स्टेशन के पास आरयूबी बनाने की योजना तैयार की गई, जिसमें पुरानी अनाज मंडी के कोने से सीधे सिटी स्टेशन के पास से होते हुए देवीलाल चौक तक मार्ग बनाना शामिल है। इस प्रपोजल को पुरानी अनाज मंडी की तरफ से रैंप उतारने के लिए रेलवे लाइन तक डिस्टेंस कम पाई गई, जिसके चलते इसे नामंजूर कर दिया गया। पिछले दिनों रेलवे द्वारा दोबारा प्रपोजल तैयार किया गया है, जिसमें पुरानी अनाज की तरफ रैंप में घुमाव दिया जाएगा और आरयूबी बीएसएनएल कार्यालय से के पीछे से होते हुए देवीलाल चौक पर निकलेगा।

---------------------------

इसलिए जरूरी है यहां आरयूबी

रोहतक रोड, भिवानी रोड व पुराना हांसी रोड से शहर में आने का यहां से मुख्य मार्ग है। बाजार नजदीक होने के कारण यहां से वाहनों का काफी आवागमन रहता है। देवीलाल चौक फाटक बंद होने से काफी लंबा जाम लग जाता है, जिससे आधे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, जिसमें रानी तालाब से लेकर बाजार व आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति बन जाती है।

--------------

जल्द लगेगा टेंडर

सिटी रेलवे स्टेशन के पास जब भी फाटक बंद होती है, तभी लंबा जाम लग जाता है। इसलिए सरकार इसकी जगह आरयूबी बनाने के लिए लगातार रेलवे अधिकारियों से बात कर रही है। वे खुद डीसी और रेलवे के अफसरों से संपर्क में हैं। उम्मीद है कि जल्द इसका टेंडर लगवा दिया जाएगा।

राजेश गोयल, मुख्यमंत्री के निजी सचिव

------

खत्म हो जाएगा जाम

देवीलाल चौक के पास फाटक की जगह आरयूबी बनता है तो शहर से जाम की बहुत बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। पुराने रजवाहे पर आरयूबी का काम पहले ही चल रहा है। इन दोनों आरयूबी के बनने से शहर में जाम की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। इससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी।

-सुशील गुप्ता, समाजसेवी

-----

तीन करोड़ खर्च होंगे

जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर सिटी स्टेशन के पास आरयूबी बनेगा। इसके लिए प्रपोजल बनाकर मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा चुका है। जैसे ही मंजूरी मिलती है, टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आरयूबी के निर्माण पर लगभग तीन करोड़ की लागत आएगी।

-नीरज शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे