विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमर सिंह की दावत पर छापा

By Edited By:
Published: Thu, 27 Mar 2014 11:39 AM (IST)Updated: Thu, 27 Mar 2014 11:48 AM (IST)

आगरा के फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उम्मीदवार अमर सिंह के केंद्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की दावत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। आगरा के फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) उम्मीदवार अमर सिंह के केंद्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की दावत की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने छापा मारा। इससे खलबली मच गई। पुलिसकर्मी चले गए तो कुछ देर बार फिर से दावत शुरू हो गई। इस बीच प्रशासन का वीडियो कैमरा शुरू हुआ तो लोग प्लेटें लेकर भाग निकले। देर रात तक कार्यक्रम पर आयोग की टीम डटी रही।

अमर सिंह के केंद्रीय कार्यालय, शांति रेजीडेंसी दहतोरा पर कल महान दल के रालोद-कांग्रेस से गठबंधन पर कार्यक्रम आयोजन किया गया था। रात करीब आठ बजे प्रशासन की टीम को सूचना मिली कि वहां पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए दावत का आयोजन किया है। सूचना पर एसपी सिटी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, सीओ हरीपर्वत समीर सौरभ व एसीएम प्रथम मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर वहां उपस्थित लोगों में खलबली मच गई। पार्टी के पदाधिकारियों से जब कार्यक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे पल्ला झाड़ लिया। बताया गया कि किसी के बच्चे का जन्मदिन है। अधिकारी मौके पर एक टीम को छोड़कर चले गए।

रात करीब नौ बजे प्रशासन की टीम के अंदर कार्यालय में चाय के न्योते पर चली गई। खाना शुरू हो गया, जिस पर दौड़कर पहुंची टीम ने वीडियोग्राफी शुरू करा दी। यह देखते ही खाना खाते लोग प्लेट छोड़कर निकल लिए। एसपी सिटी का कहना है दावत की सूचना पर वहां गए थे। वहां पर किसी बच्चे का जन्मदिन होने की बात कही गई। वीडियोग्राफी कराई गई है। इस मामले में प्रत्याशी को नोटिस दिया जाएगा। उनका जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं रालोद जिलाध्यक्ष नरेंद्र धनगर का कहना है कि पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। कार्यक्रम में कार्यालय के नजदीक व्यक्तिगत था।

राजबब्बर भी मांगेगे वोट

फतेहपुर सीकरी सीट से राज बब्बर भले ही इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हो, लेकिन वो यहां की जनता से वोट मांगते नजर आएंगे। रालोद प्रत्याशी अमर सिंह ने कल दावा किया कि कांग्रेस सांसद राज बब्बर उनके लिए सीकरी में प्रचार करेंगे। अमर सिंह ने कहा कि राज बब्बर सीकरी में उनके लिए प्रचार करने आएंगे। इसके लिए पार्टी से बात हो चुकी है। वहीं उन्होंने रामगोपाल के लिए फिर से पुराना राग अलापा। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या ने कहा वो कांग्रेस का समर्थन करते हैं। रालोद प्रत्याशी अमर सिंह के साथ ही रहेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष ने बताया कि 30 मार्च को राज बब्बर के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अमर सिंह गाजियाबाद जाएंगे। 10 के बाद जयाप्रदा के साथ मेरठ से कांग्रेस प्रत्याशी नगमा भी सीकरी में प्रचार करने आ सकती हैं।

लोकसभा चुनाव से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।