विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केरल में हुई वारदात की अनदेखी कर रहे राहुल-सोनिया : भाजपा

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Tue, 03 May 2016 07:56 PM (IST)Updated: Tue, 03 May 2016 09:38 PM (IST)

केरल में दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र : केरल में दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष दलितों के मामले में विभिन्न राज्यों का दौरा करने में काफी सक्रिय रहते हैं, लेकिन इस घटना पर टिप्पणी करने से भी बच रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला होने के नाते उनसे इस तरह के अपराध के प्रति ज्यादा संवेदनशीलता की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने इस बारे में केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी से पूछताछ तक नहीं की। ऐसे मामलों में कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ उन राज्यों के प्रति चिंतित रहती हैं जहां कांग्रेस की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के छह दिन बाद भी पुलिस ने पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। लेखी ने कहा कि यह घटना दिल्ली में 2012 में हुई सामूहिक दुष्कर्म की उस वारदात की याद दिलाती है, जिससे उपजे जनाक्रोश के बाद दुष्कर्म के अपराध के लिए सख्त कानून बनाना पड़ा था।