यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामदेव का भी होगा आसाराम जैसा हश्र: लालू
पत्रकारों द्वारा योगगुरु रामदेव द्वारा लालू यादव को दिए गए सलाह पर उन्होंने कहा कि योगगुरु रामदेव भी आसाराम के ...और पढ़ें

पटना। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी योग्यताएं है। उन्होंने राहुल और नरेंद्र मोदी से तुलना करते हुए कहा कि राहुल गांधी का पीएम बनना मोदी के अपेक्षा ज्यादा सुखद होगा।
पत्रकारों द्वारा योगगुरु रामदेव द्वारा लालू यादव को दिए गए सलाह पर उन्होंने कहा कि योगगुरु रामदेव भी आसाराम के राह पर चल रहें हैं और उनका भी वही हश्र होगा। राजद सुप्रीमों ने कहा कि पार्टी इस बार चुनाव प्रचार तकनीकी से करेगी।
पढ़ें:गठबंधन की आस में राहुल से मिले लालू
राजद सुप्रीमों ने कहा कि राहुल के खिलाफ न तो धार्मिक उन्माद भड़काने का मामला है और ना ही किसी समुदाय के खिलाफ अपराधिक षड्यंत्र करने का। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष दल मिलकर राहुल को पीएम बनाएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
