विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गठबंधन की आस में राहुल से मिले लालू

By Edited By:
Published: Thu, 09 Jan 2014 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2014 10:28 PM (IST)

चारा घोटाले में पांच साल की सजा पाए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर छूटने के बाद पहली बार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। चारा घोटाले में पांच साल की सजा पाए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर छूटने के बाद पहली बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने में कामयाब हो गए। जेल से बाहर आने के बाद से ही लालू कांग्रेस से गठबंधन को लेकर सक्रिय हैं। गुरुवार को राहुल से मुलाकात में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए राजद-कांग्रेस गठबंधन पर बात की। इस दौरान राहुल गांधी के निवास पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के अलावा अन्य नेता भी मौजूद थे।

पढ़ें: मुस्लिम मतों के लिए हो रहा मोदी विरोध का नाटक: लालू

राजद सुप्रीमो ने करीब 15 मिनट तक सिर्फ राहुल से बातचीत की। गौरतलब है कि लालू को बचाने के लिए लाए जा रहे दागी अध्यादेश को राहुल ने फाड़कर खुद को भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा के रूप में पेश किया था। ऐसे में सजायाफ्ता लालू की पार्टी के साथ गठजोड़ के मुद्दे पर राहुल फिलहाल असमंजस में हैं। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूदा हालात में इसे जरूरी बता रहे हैं।

कांग्रेस का मानना है कि बिहार में अगर वे अकेले लड़े तो भाजपा मजबूत होगी। इसलिए कांग्रेस प्रबंधकों का बड़ा खेमा लालू और पासवान के साथ चुनाव लड़ने पर राजी है। इस बाबत लालू ने पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, उस समय कांग्रेस अध्यक्ष ने लालू से राहुल से मुलाकात करने को कहा था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर