विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल बनें कांग्रेस के अध्‍यक्ष, सोनिया मेंटर: दिग्विजय सिंह

By Abhishake PandeyEdited By:
Published: Sat, 01 Nov 2014 10:04 AM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 03:39 PM (IST)

हाल के लोकसभा चुनावों में मिली हार से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। लिहाजा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्‍ली। हाल के लोकसभा चुनावों में मिली हार से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। लिहाजा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदलने की मांग अब तेज होती जा रही है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अब राहुल गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष और सोनिया गांधी को मेंटर की भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही उन्‍होंने कहा कि परिवार को चुनौती देने वाले सामने आएं।

आपको बता दें, इससे पहले पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदबंरम ने कहा था कि गांधी परिवार से बाहर का भी कोई कांग्रेस अध्‍यक्ष हो सकता है। चिदंबरम ने कहा था कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है, पार्टी नेतृत्व को फौरन कुछ करना चाहिए। चिदबंरम के इस बयान से सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रह है।

एक अखबार के हवाले से आई खबर के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कमान अब राहुल गांधी के हाथों सौपनी चाहिए। साथ हीं उन्‍होंने सोनिया गांधी को मेंटर की भूमिका में रहने की सलाह दी है।

उधर, दिग्विजय ने ट्विटर पर मोदी के अच्‍छे दिन के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम 20 डालर प्रति बैरल और सोना के दाम 600 प्रति दस ग्राम घट गए है 'अच्‍छे दिन आ गए'

दिग्विजय पर फोतेदार का हमला

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाने की सलाह पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता माखनलाल फोतेदार ने कहा कि दिग्विजय का इसमें अपना स्‍वार्थ है, वो इसका फायदा उठाना चाहते हैं।

पढे : डील या नो डील! शिवसेना ने भाजपा के लिए तय की समयसीमा