Move to Jagran APP

राहुल गांधी ने कांग्रेसियों को दिलाया भरोसा, पंजाब में लौटेगी कांग्रेस

कर्नाटक को छोड़ सभी बड़े राज्यों में सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस पंजाब में अपने लिए सबसे बड़ी उम्मीद देख रही है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2016 04:12 AM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2016 07:52 AM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की पंजाब इकाई को भरोसा दिलाया है कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में अगले चुनाव में कांग्रेस पंजाब की सत्ता में लौट सकती है। चुनाव की तैयारियों को लेकर पंजाब के नेताओं कैप्टन अमरिंदर सिंह और अंबिका सोनी के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान राहुल ने यह बात कही।

loksabha election banner

कर्नाटक को छोड़ सभी बड़े राज्यों में सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस पंजाब में अपने लिए सबसे बड़ी उम्मीद देख रही है। इसीलिए राहुल गांधी खुद हर महीने प्रदेश की चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ हुई इस बैठक में चुनाव की तैयारियों और अभियान को लेकर अब तक तय लक्ष्यों पर अमल की समीक्षा की गई।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान राहुल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि अकाली-दल और भाजपा गठबंधन के खिलाफ प्रदेश की जनता का मूड बन चुका है। इसमें कांग्रेस संगठन और ताकत के हिसाब से स्वाभाविक रुप से सत्ता की सबसे प्रबल दावेदार है और यह हमारे लिए सुनहरा मौका है। इसलिए पार्टी की रणनीति इस बात पर फोकस हो कि आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि कांग्रेस पंजाब में विकल्प है।

बताया जाता है कि अरविंद केजरीवाल और आप के प्रचार अभियान की धार कमजोर करने के लिए इस बैठक में पार्टी की रणनीति में आक्रामकता लाने पर आम राय बनी। राहुल के साथ हुई बैठक में कैप्टन और अंबिका के साथ पंजाब की कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी भी मौजूद थीं। इसमें यह भी तय हुआ कि हर महीने यह बैठक होगी जिसमें चुनावी तैयारियों के जमीन पर उतरने की वास्तविकता आंकी जाएगी।

सावधान! इससे ज्यादा समय तक महिला को घूरा तो जाएंगे जेल

बंदूक और पत्थर से किसी भी मसले का हल संभव नहीं : महबूबा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.