विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटिश नागरिकता के सवाल पर बोले राहुल गांधी, जल्द जवाब देंगे

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Mon, 14 Mar 2016 09:16 AM (IST)Updated: Mon, 14 Mar 2016 06:27 PM (IST)

राहुल गांधी ने ब्रिटिश नागरिकता के संबंध में संसद की एथिक्स कमेटी के कारण बताअो नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि इस मामले पर जल्द ही प्रतिक्रिया देंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने ब्रिटिश नागरिकता के संबंध में संसद की एथिक्स कमेटी के कारण बताअो नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि इस मामले पर जल्द ही प्रतिक्रिया देंगे। लोकसभा एथिक्स कमेटी की तरफ से कांग्रेस उपाध्यक्ष से पूछा गया था कि उन्होंने अपने अाप को ब्रिटिश नागरिक क्यों घोषित किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को इस तरह के आरोपों को लगाने की आदत पड़ चुकी है।

कमेटी के सदस्य अर्जुन मेघवाल ने बताया कि राहुल गांधी ब्रिटेन की एक कंपनी में जमा अपने दस्तावेजों में स्वयं को ब्रिटिश नागरिक माना है। गौरतलब है कि इस बारे में सबसे पहले शिकायत भाजपा नेता अौर पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने की थी। इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि यह व्यक्तिगत प्रतिशोध का मामला है अौर भाजपा इसे अागे बढ़ा रही है। स्वामी ने कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी को इस बारे में पत्र लिखा था। इसके बाद भाजपा सांसद महेश गिरी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा।

पढ़ेंः राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

महाजन ने मामला लालकृष्ण अाडवाणी की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी के पास भेज दिया था। कमेटी ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में सुब्रमण्यिन स्वामी का अारोप है कि राहुल ने ब्रिटेन में रजिस्टर्ड कंपनी बैकअॉप्स के डायरेक्टर के तौर पर खुद को ब्रिटेन का नागरिक घोषित किया था। यह कंपनी अब बंद हो चुकी है।

पढ़ेंः जमीयत के मंच से ऐन वक्त पर राहुल गांधी का किनारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।