विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा का विकास का दावा झूठा : राहुल

By Edited By:
Published: Fri, 11 Apr 2014 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 11 Apr 2014 12:45 PM (IST)

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भी नरेंद्र मोदी को अपने निशाने पर रखा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भी नरेंद्र मोदी को अपने निशाने पर रखा। पत्नी के सवाल पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी पर तीखी टिप्पणी की तो गुजरात के विकास के दावे को झूठा बताया। कहा, वहां पर कपड़े के कारखाने बंद पड़े हैं और किसान भूखे मर रहे हैं। भाजपा बताए कहां पर विकास हुआ।

उन्होंने पुन: कांग्रेस सरकार आने पर कानपुर के विकास का लोगों को भरोसा दिलाया। शुक्रवार को वह जम्मू-कश्मीर के डोडा और उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

राहुल ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस का घोषणा पत्र चोरी किया है। उस पर से पंजा का चुनाव चिह्न हटाकर कमल का निशान लगा दिया है। उन्होंने भाजपा में महिलाओं का सम्मान न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को शर्म आनी चाहिए कि देश के जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार है, वहां महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस करती हैं, वहीं पर महिलाओं को अधिकार प्राप्त नहीं हैं।

कर्नाटक में भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्पीड़न का अभियान चला रखा था। भाजपा के नेता और मंत्री राज्य विधानसभा में बैठकर अपने मोबाइल फोन पर कैसी महिलाओं की तस्वीरें देखते थे। यह सब आप जानते ही होंगे और अखबारों में भी आपने पढ़ा होगा।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भाजपा में साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों दल आपस में मिल गए हैं। ये लोग राज्य में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर अपनी सियासत करना चाहते हैं। लेकिन ये सफल नहीं होंगे।