विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP अौर RSS से जमीन पर लड़ने वाले कार्यकर्ताअों को मिलेगा टिकटः राहुल

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 01:55 PM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2017 02:41 PM (IST)

इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकर्ताओं समेत करीब 20000 कार्यकर्ता उपस्थित हैं। राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे अहमदाबाद एरपोर्ट पर पहुंचे वहां से उन्होंने बाइक रैली में हिस्सा लिया।

BJP अौर RSS से जमीन पर लड़ने वाले कार्यकर्ताअों को मिलेगा टिकटः राहुल
BJP अौर RSS से जमीन पर लड़ने वाले कार्यकर्ताअों को मिलेगा टिकटः राहुल

अहमदाबाद, जेएनएन। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज से इस साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। राहुल गांधी गुजरात चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने अहमदाबाद पहुंचे हुए हैं और साबरमती के किनारे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में हमारी पार्टी किसी भी बाहरी कार्यकर्ता को टिकट नहीं देगी। भाजपा अौर अारएसएस से लड़ने वालों को ही टिकट दिया जाएगा।

स कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकर्ताओं समेत करीब 20000 कार्यकर्ता उपस्थित हैं। राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे अहमदाबाद एरपोर्ट पर पहुंचे वहां से उन्होंने बाइक रैली में हिस्सा लिया। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआइ के युवा इस बाइक रैली में शामिल थे।

राहुल गांधी गुजरात के मामलों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। टी आकार के रेंप पर राहुल गांधी चलते चलते संवाद कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी प्रोफेशनल्स, छोटे व्यापारी, प्रदेश पदाधिकारी के साथ अलग अलग बैठक करेंगे। शाम 7.30 बजे राहुल गांधी अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के मुरीद हुए उमर, कहा- आश्चर्यचकित करने में मोदी का मुकाबला नहीं