विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी के मुरीद हुए उमर, कहा- आश्चर्यचकित करने में मोदी का मुकाबला नहीं

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2017 02:54 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की है।

PM मोदी के मुरीद हुए उमर, कहा- आश्चर्यचकित करने में मोदी का मुकाबला नहीं
PM मोदी के मुरीद हुए उमर, कहा- आश्चर्यचकित करने में मोदी का मुकाबला नहीं

जम्मू (जेएनएन)। तीन साल बीतने के बाद भी आश्चर्यचकित करने वाले फैसले करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नही है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की सराहना करते हुए ट्विटर पर लिखा कि मोदी अपने फैसलों से सबको हैरान करने से चूकते नहीं हैं।

उन्होंने यह भी लिखा मंत्रिमंडल में बेशक लिंग समानता न हो, लेकिन कैबिनेट संतुलित है। मोदीजी आपको बधाई हो। एक सप्ताह के भीतर उमर अब्दुल्ला ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के फैसले की खुलकर सराहना की है। इससे पहले उन्होंने डोकलाम मामले में चीन पर भारत की कूटनीतिक जीत पर भी मोदी को बधाई दी थी। उमर ने मोदी मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले मंत्रियों को बधाई देते हुए निर्मला सीतारमण को पदोन्नत कर रक्षामंत्री बनाने की सराहना करने के साथ उन्हें बधाई देने के लिए ट्वीट भी किया है।

ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौर को खेल मंत्री बनाने की सराहना करते हुए उन्होंने लिखा है कि इससे अच्छी पसंद नही हो सकती थी। पीयूष गोयल के रेलमंत्री बनाने की सराहना करते हुए उमर ने उम्मीद जताई है कि अब जम्मू कश्मीर में कटड़ा-बनिहाल रेल लिंक परियोजना पर तेजी से काम हो सकेगा। इसकी बहुत जरूरत है।

यह भी पढ़ें: 35ए का बचाव करने वाले राष्ट्रविरोधी नही : उमर

यह भी पढ़ें: अमन बहाली के लिए कश्मीर मसला सुलझाने की ओर बढ़ा केद्र