विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल हो सकते हैं कांग्रेस के पीएम प्रत्याशी

By Edited By:
Published: Mon, 16 Sep 2013 04:37 AM (IST)

भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद कांग्रेस में भी अपने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा के बाद कांग्रेस में भी अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित करने की संभावना जताई।

गहलोत ने कहा, 'राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं। इसलिए वह कांग्रेस के पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि, इसका फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगा।' वाशी में एक कार्यक्रम से इतर गहलोत ने कहा कि राहुल के कार्यो का असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। अंत में हमें इसका लाभ मिलेगा।

पढ़ें: राहुल की संसद में उपस्थिति महज 43 फीसद

मोदी को बतौर पीएम प्रत्याशी पेश करने पर उन्होंने कहा कि वह सिर्फ गुजरात की मार्केटिंग कर रहे हैं। समय बताएगा कि कौन श्रेष्ठ है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 2014 चुनाव के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष के नेतृत्व में काम करने की इच्छा जताने के बाद राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने की अटकलें शुरू हो गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर