विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नकली आंसू बहाते हैं भाजपाई: सोनिया गांधी

By manoj yadavEdited By:
Published: Sat, 11 Oct 2014 07:33 AM (IST)Updated: Sat, 11 Oct 2014 06:39 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम अमेरिका दौरे पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भिवानी [जागरण संवाददाता]। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम अमेरिका दौरे पर गए थे मगर वहां बड़ा गलत काम कर आए। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जीवन रक्षक दवाइयों के दाम बढ़वा दिए हैं।

शनिवार को तोशाम में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपाई नकली आंसू बहाते हैं और धोखा देने के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं। उन्होंने मोदी के अमेरिकी दौर से इतना तो साफ है कि कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज कई गुणा महंगा हो गया है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों गरीबों की रोजी रोटी की व्यवस्था करने के लिए यूपीए सरकार ने मनरेगा योजना बनाई थी लेकिन भाजपा सरकार इस योजना को भी कमजोर करने की तैयारी कर रही है।

सोनिया ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग जेल में बैठकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजर रखे हुए हैं। ऐसे लोग निजी स्वार्थ के लिए सत्ता हथियाना चाहते हैं लेकिन जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि आपका प्रदेश विकास के मामले में देश में पहली कतार में खड़ा है। उन्होंने कांग्रेस की उलब्धियां भी गिनाईं। इससे पूर्व हरियाणा में इनेलो की सरकार थी और यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर भी इनेलो को घेरा।

पढ़ें: हिसाब देने से डर क्यों रहे हैं मोदी: सोनिया

पढ़ें: मोदी आज करेंगे सांसद आदर्श ग्राम योजना का शुभारंभ