विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू गए जेल तो राबड़ी हुई व्यस्त, बोलीं, बिखरी जनता हुई एकजुट

By Edited By:
Published: Thu, 03 Oct 2013 01:16 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2013 01:18 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जागरण ब्यूरो]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की व्यस्तता बढ़ गई है। उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। उनके घर पर प्रतिवर्ष धूमधाम से नवरात्र की पूजा होती है पर इस बार उन्होंने नवरात्र को सादगी से मनाने का मन बनाया है।

पढ़ें : लालू ने की सजा की दुआ, कुबूल हुई तो हो गए खामोश

राबड़ी का मानना है कि नई परिस्थिति [लालू की जेल यात्रा] में इतना जरूर हुआ कि 'मेरी जनता जो बिखरी हुई थी, वह एकजुट हो गई है।' गुरुवार को लालू प्रसाद को सजा सुनाई जानी है, इस मसले पर बुधवार को अणे मार्ग [लालू यादव का आवास] सकते में नहीं दिखा। इसे सहजता से लिया जा रहा है। बुधवार को दिन भर यहां लालू को जेल व सजा को लेकर चर्चा होती रही, साथ ही आगे की रणनीति पर बात भी। रांची से लौटे राजद के कमोबेश सभी नेता राबड़ी देवी से मिले। इनमें राजद विधायक दल के नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी, मुख्य सचेतक सम्राट चौधरी व पूर्व सांसद सीताराम यादव आदि शामिल थे। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात की। राबड़ी, सुबह से शाम तक सबसे मिलती रहीं, बातें करती रहीं।

लालू प्रसाद के बाहर रहने पर अब तक राबड़ी देवी निश्िचत थीं। वह पार्टी के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं करती थीं पर लालू के जेल जाने के बाद जब नेता व कार्यकर्ता उनसे मिल रहे हैं, तो उनका उत्साह बढ़ रहा है। वह अपनी चिंता सामने नहीं आने देती हैं। कहती हैं-'दिन भर मिलने वालों का तांता लगा है। रांची से लौटे लोग पूरी जानकारी दे रहे हैं। उनको मैं क्षेत्र में जाने का निर्देश दे रही हूं, ताकि जनता को चारा घोटाले की सच्चाई का पता चल सके।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर