विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म मामले में पंजाबी गायक गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 01:55 AM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2013 01:59 AM (IST)

लुधियाना [जासं]। जालंधर में 2006 में आयोजित मिस व‌र्ल्ड पंजाबन प्रतियोगिता की एक प्रतिभागी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लुधियाना [जासं]। जालंधर में 2006 में आयोजित मिस व‌र्ल्ड पंजाबन प्रतियोगिता की एक प्रतिभागी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पंजाबी गायक नछत्तर गिल को गिरफ्तार कर लिया। गायक ने युवती को मॉडल बनाने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया व उसकी अश्लील फोटो लेकर उसे ब्लैकमेल करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पीड़िता द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक प्रतियोगिता में गिल मुख्य अतिथि थे। जब वह उनसे ऑटोग्राफ लेने गई तो उन्होंने उसे मॉडल बनाने की बात कहते हुए अपना मोबाइल फोन नंबर दिया। जब उसने गिल से संपर्क किया, तो गायक ने उसे एक होटल में बुलाया। वहां गिल ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। इसके बाद उससे कई बार दुष्कर्म किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।