मोगा बस कांड: बयान देकर पलटे मंत्री, अब बोले- घटना पर दुख है
पंजाब के मोगा में बस में हुई छेड़छाड़ की घटना पर पंजाब के मंत्री अब अपने विवादित बयान से पलट गए हैं। मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने अब अपने बयान में कहा है कि उनसे मोगा की घटना के बारे में नहीं पूछा गया था, मोगा की घटना पर उन्हें
मोगा। पंजाब के मोगा में बस में हुई छेड़छाड़ की घटना पर पंजाब के मंत्री अब अपने विवादित बयान से पलट गए हैं। मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने अब अपने बयान में कहा है कि उनसे मोगा की घटना के बारे में नहीं पूछा गया था, मोगा की घटना पर उन्हें दुख है।
मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा का कहना है कि टीवी चैनल उनके बयान को तोड़ मरोड़ के दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोगा की घटना के बारे में उन्होंने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया। रखड़ा ने कहा था कि एक्सिडेंट तो होते रहते हैं। ये भगवान की मर्जी है। इसमें हम क्या कर सकते हैं? हम तो सुरक्षा दे सकते हैं।
रखड़ा ने बताया कि चैनल के मुताबिक वह लड़कियों के काॅलेज में गये थे, जो गलत है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वह महिंद्रा काॅलेज में हाॅस्टल के उद्घाटन समारोह में गए थे। इस दौरान एक चैनल ने उनसे दूर दराज इलाकों से आती लड़कियों की सड़क दुर्घटनाओं के बारे सवाल पूछा जिस पर उन्होंने एेसा कहा था कि ये भगवान की मर्जी है। इसमें हम क्या कर सकते हैं? हम तो सुरक्षा दे सकते हैं।
आपको बता दें कि पंजाब के मोगा में एक बस में ड्राइवर और अन्य लोगों ने मिलकर छेड़खानी का विरोध करने पर बच्ची और उसकी मां को चलती बस से फेंक दिया था। जिसके बाद 14 साल की लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
पढ़ें - मोगा बस कांड: 'आप' ने बादल परिवार के खिलाफ खोला मोर्चा
पढ़ें - मोगा गैंगरेप: पुलिस बोली, झूठ बोल रही है पीड़िता, किया नाम उजागर