विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल टीचर की छात्राओं को धमकी, परैड करो वरना निर्वस्त्र कर दूंगा

By Edited By:
Published: Sat, 05 Oct 2013 04:56 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2013 04:57 PM (IST)

मिड डे, मुंबई। मुंबई के कुरला स्कूल में लड़कियों के उत्पीड़न की एक और घटना सामने आई है। यहां की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मिड डे, मुंबई। मुंबई के कुरला स्कूल में लड़कियों के उत्पीड़न की एक और घटना सामने आई है। यहां की छात्राओं को खुले आम धमकी दी गई की यदि वो स्कूल परेड में लड़कों के साथ हिस्सा नहीं लेंगी तो उन्हें लड़कों के सामने निर्वस्त्र कर दिया जाएगा।

पढ़ें: अमानवीय कृत्य

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि स्कूल के परेड टीचर मानिकचंद ने पीटी टेस्ट के लिए सभी छात्र-छात्राओं को फील्ड में दौड़ने का निर्देश दिया। आठवीं क्लास की 13 वर्षीय दो छात्रा द्वारा पैर में चोट के कारण दौड़ से मना करने पर मानिकचंद ने कड़े लफ्जों में कहा कि ज्यादा नाटक मत करो नहीं तो कपड़ें उतार दूंगा।

पुलिस अधिकारी विलास शिंदे ने बताया कि मानिकचंद के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है, और पुलिस की एक टीम को मानिकचंद की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास पर भेजा गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर