Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवसेना की चुनौती- अगर यशवंत सिन्हा गलत हैं तो साबित करके दिखाए केंद्र

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Thu, 28 Sep 2017 05:46 PM (IST)

    संपादकीय में आगे लिखा गया है कि सिन्हा गलत होंगे तो सिद्ध करो कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं।सिन्हा कोई ऐरे-गैरे नहीं हैं।

    शिवसेना की चुनौती- अगर यशवंत सिन्हा गलत हैं तो साबित करके दिखाए केंद्र

    मुंबई, जेएनएन। अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमले हो रहे हैं। बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने निशाना साधा तो आज राज्य और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी मोदी सरकार पर हमला किया है। अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है। साथ ही मोदी सरकार को चुनौती भी दी है कि अगर यशवंत सिन्हा गलत हैं तो साबित करके दिखाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अटल बहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में वह वित्तमंत्री थे इसलिए उनके बयान को सोशल मीडिया पर नियुक्त किए गए वेतनधारी प्रचारकों की फौज झूठा साबित नहीं कर सकती। सिन्हा गलत होंगे तो सिद्ध करो कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। सिन्हा कोई ऐरे-गैरे नहीं हैं। 

    सामना में लिखा है कि गुजरात में लोग कह रहे हैं कि विकास पागल हो गया है। संपादकीय में लिखा है कि सिर्फ गुजरात ही क्यों, पूरे देश में विकास पागल हो गया है जिसकी तस्वीर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सामने ला रहे हैं।

    क्या है मामला?

    यशवंत सिन्हा के मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए थे। यशवंत सिन्हा ने कहा था कि नोटबंदी ने गिरती जीडीपी में आग में तेल डालने की तरह काम किया है। इसके बाद देश के आर्थिक हालात पर बहस सी छिड़ गई है। सिन्हा के हमले का सरकार की तरफ से जवाब देने के लिए खुद उनके बेटे जयंत सामने आए और उन्होंने भी एक लेख के जरिए पिता के हमलों को काउंटर किया और कहा कि सरकार की योजनाएं लंबी अवधि के लिए हैं, जिसका फायदा आगे मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा से असहमत जयंत, कहा- लंबे समय में दिखेगा नई आर्थिक नीति का फायदा