विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल मांगे मोर..पर प्रियंका ने भी छोड़े भावनाओं के तीर

By Edited By:
Published: Thu, 01 May 2014 01:29 AM (IST)Updated: Thu, 01 May 2014 08:00 AM (IST)

ये दिल मांगे मोर..विवाद में प्रियंका गांधी ने बुधवार को शामिल होते हुए कहा, ये नेता कितना और कितनी बार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमेठी, जासं। ये दिल मांगे मोर..विवाद में प्रियंका गांधी ने बुधवार को शामिल होते हुए कहा, ये नेता कितना और कितनी बार मांगेंगे-पता नहीं। सुबह अखबार पढ़ते हुए उन्हें दिल मांगे मोर.. के बारे में जानकारी लगी। इस पर पास खड़ी एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि दीदी ये मंगतै रहि जईहैं कु छ न पईहैं।

भाई राहुल गांधी के लिए अमेठी में वोट मांग रहीं प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को लोगों पर भावनाओं के तीर चलाए तो कांग्रेस सरकार के विकास कार्य भी गिनाए। कहा कि वोट मांगने नहीं अपने घर आई हूं। भइया राहुल भी आपकी तारीफ करते हैं। हम महिलाओं को भी अपनी भागीदारी निभानी होगी। जिससे एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके। अमरपुर में महिलाओं के बीच प्रियंका ने कहा कि महिला होने पर हमें गर्व होना चाहिए। हमें आगे आना होगा अपनी भागीदारी समझनी होगी।

पढ़ें : बचकाने हैं मोदी के आरोप : प्रियंका