विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योग दिवस पर प्रधानमंत्री ने सोनिया व राहुल को न्योता भेजा

By anand rajEdited By:
Published: Wed, 03 Jun 2015 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2015 12:37 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को न्योता भेजा है। अपने निमंत्रण में पीएम ने उन्हें 21 जून को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है। सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को न्योता भेजा है। अपने निमंत्रण में पीएम ने उन्हें 21 जून को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है। सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी निमंत्रण भेजा गया है।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिल्ली में योग पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समेत देश के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है।

प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले ही सभी केंद्रीय कर्मचारियों को हर दिन योग करने की सलाह दी थी। इसके अलावा सभी केंद्रीय दफ्तरों में योग क्लासेज भी शुरू किया गया था। उधर गुजरात की मुख्यमंत्री अानंदीबेन पटेल ने भी योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। प्रधानमंत्री के इस प्रस्ताव का सभी देशों ने स्वागत किया था और २१ जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी।

ये भी पढ़ेंःसांप्रदायिकता के आधार पर विभाजनकारी राजनीति में विश्वास नहींः मोदी

ये भी पढ़ेंः मोदी के साथ एक होटल में नहीं ठहरेंगी ममता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।