यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोयला घोटाले का शोर छोड़ पीएम पीटर्सबर्ग रवाना
संसद में कोयला घोटाले की गायब फाइलों को लेकर मचे संग्राम के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार को जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग के लिए रवाना हो गए।

नई दिल्ली। संसद में कोयला घोटाले की गायब फाइलों को लेकर मचे संग्राम के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार को जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग के लिए रवाना हो गए।
कोलगेट: गुम फाइलों पर गोलमोल जवाब
रवानगी से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वह दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मंच जी-20 के शिखर सम्मेलन में मुद्रा बाजार की उथल पुथल शांत करने के लिए विकसित देशों से गैर परंपरागत मौद्रिक नीतियों से सुव्यवस्थित ढंग से घटने पर जोर देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से विकसित देश गैर परंपरागत मौद्रिक नीतियों पर चल रहे हैं, जिसका बुरा असर विकासशील देशों पर पड़ रहा है।
मनमोहन की अगुवाई में बनेगा अमेरिका पर दबाव
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन के दौरान विकसित देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब भारत में सुधार के कई उपाय लागू किए गए हैं ताकि अर्थव्यवस्था और रुपए की कीमत को स्थिर बनाया जा सके और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर इस बात पर जोर दूंगा कि जी-20 को अपने विचार-विमर्श में विकास को प्राथमिकता देते हुए नौकरियों के सृजन, ढांचागत निवेश में जोर देना चाहिए ताकि विश्व आर्थिक विकास को तेज किया जा सके। उन्होंने कहा कि विश्व के राजनैतिक और आर्थिक शासन में भूमिका निभाने वाली संस्थाओं में सुधार की फौरन जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह जी-20 शिखर सम्मेलन में सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय निवेश को बढ़ाने पर जोर देंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर